
तोताघाटी के पास एक यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के समीप ब्रेक फेल होने के कारण यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 39 लोग सवार थे।













