घंटे भर की बारिश से देहरादून में छह डिग्री तक पारा गिर गया। दून में 27.1 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून तक माैसम का मिजाज बदला रहेगा।

उत्तराखंड में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ा है। पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी पारा गिरने से ठंड का अहसास होने लगा है। आंकड़ों पर नजर डालें ताे शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से देहरादून का अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरावट के साथ 29.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अकेले देहरादून में 27.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।













