
भारत में ईंधन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है। पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो आने वाले वर्षों में देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर, किसानों की आय, पर्यावरण और विदेशी मुद्रा बचत पर बड़ा असर डाल सकता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश में E85 फ्यूल की शुरुआत कर दी गई है। अब सवाल यह है कि आखिर E85 क्या है? यह किसे मिलेगा? कौन-सी गाड़ियां इस पर चलेंगी? इसकी कीमत कितनी होगी? और सबसे बड़ा सवाल, जिन लोगों के पास पहले से पेट्रोल या E20 गाड़ियां हैं, उनका क्या होगा?
तो इन सभी सवालों के जवाब आज की इस खास रिपोर्ट में जानेंगे। इसलिए वीडियो को आखिर तक जरूर देखिएगा।














