• Home
  • News
  • धर्मेंद्र प्रधान को दी खुली चेतावनी दे गए अभिजीत दीपके! | CJP Protest | Cockroach Janta Party
Image

धर्मेंद्र प्रधान को दी खुली चेतावनी दे गए अभिजीत दीपके! | CJP Protest | Cockroach Janta Party

शनिवार यानि कि 6 जून को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया…  प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए,.. शनिवार सुबह सीजेपी यानि कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुँचे… जिसके चलते प्रदर्शन को और बल मिला… दीपके ने जंतर-मंतर पर देश की शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की… इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे… 

इसी बीच सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अल्टीमेटम दिया है… आशुतोष रांका ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देने के लिए सात दिनों का समय दे रही है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा… आशुतोष रांका ने आगे कहा कि आज जंतर-मंतर पर हज़ारों लोगों की भीड़ जुटने के बाद भी सरकार की ओर से और धर्मेंद्र प्रधान की तरफ से इस्तीफे को लेकर कोई खबर नहीं आई… प्रधानमंत्री ने भी अभी तक धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया है… 

Related Posts

भारतीयों के लिए अलर्ट,ईरान में युद्ध के बीच : भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, देश छोड़ने की अपील की

ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए हाई अलर्ट…

ByBykhabrokidhaar Jun 8, 2026

Haridwar: बिरयानी शब्द को लेकर उठा विवाद, संतों ने जताई आपत्ति, वेज पुलाव के पोस्टर चिपकाए

हरिद्वार में बिरयानी के नाम पर विरोध शुरु हो गया। संतों ने इस पर आपत्ति जतााई। उन्होंने धार्मिक…

ByBykhabrokidhaar Jun 7, 2026

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी,तोताघाटी के पास, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

तोताघाटी के पास एक यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर…

ByBykhabrokidhaar Jun 7, 2026

LPG Cylinder Price Hike: गैस के दाम क्यों बढ़े?कंपनियों के मुनाफे के बावजूद, कांग्रेस के सवाल पर सरकार का जवाब

एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलिंडर 942 रुपये…

ByBykhabrokidhaar Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top