
चाधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं। ऐसे में यहां यात्रियों का भारी दबाव है। शनिवार को धक्का मुक्की के बाद आज फिर काउंटर पर बवाल हो गया।
चारधाम यात्रा में पांच दिनों से बढ़ रही भीड़ के कारण दबाव बढ़ रहा है। ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए भारी भीड़ लगी है। हजारों यात्री सुबह से लाइन में लगे हैं। यात्रियों की भीड़ के दबाव से रविवार को फिर से धक्का मुक्की हुई।













